Redmi Note 14 5G भारत में लॉन्च: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानके आप हो जा ओगे हैरान

Redmi Note 14 5G

Xiaomi ने अपनी नई नोट सीरीज के साथ भारतीय बाजार में धमाका कर दिया है। Redmi Note 14 5G, जो इस सीरीज का बेस मॉडल है, शानदार फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ 5G भी पेश किए गए हैं। MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर और 50MP कैमरे के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत और खूबियां जानने के लिए आगे पढ़ें।

Redmi Note 14 5G Display

Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 × 2400 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी दी गई है।

Also Read :  Xiaomi 15: लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Redmi Note 14 5G Processor

यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित Hyper OS पर चलता है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर है, जो 6nm फेब्रिकेशन तकनीक पर बना है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है।

Redmi Note 14 5G Camera

Redmi Note 14 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके मुख्य कैमरे में 50MP LYT-600 OIS सेंसर दिया गया है, जो 1/1.96 इंच सेंसर साइज और f/1.59 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी लेंस भी है। फ्रंट में 16MP का कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन है।

Also Read :  OPPO Reno 13F 5G: धमाकेदार फीचर्स और किफायती कीमत पर आपके बजट का बेस्ट स्मार्टफोन!

Redmi Note 14 5G Battery

फोन में 5,110mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप प्रदान करती है। इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे यह फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

Redmi Note 14 5G Price

  • 6GB RAM + 128GB Storage: ₹18,999
  • 8GB RAM + 128GB Storage: ₹19,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage: ₹21,999

Redmi Note 14 5G के तीन वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत ₹18,999 है। ग्राहक इसे 13 दिसंबर से मार्किट से खरीद रहे हैं। शुरुआती सेल में ICICI और HDB बैंक कार्ड्स पर ₹1,000 का डिस्काउंट भी मिल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *